अलीगढ़, मार्च 25 -- रमजान में वार्ड-48 में जलभराव, लोगों का निकलना मुश्किल फोटो- अलीगढ़। नगर निगम की लपरवाही के चलते वार्ड-48 में फ्रेंक हॉस्पिटल के बराबर वाले मार्ग पर जलभराव होने और नालियों नहीं होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष एम. जमाल खां ने इस संबंध में नगर निगम में शिकायत की। कहा कि जहां ग्रीन अलीगढ़, क्लीन अलीगढ़ के बात प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है, वहीं शहर में नई बस्तियों का बुरा हाल है। स्थानीय सिल्वर स्टेट के निवासियों को जलभराव से परेशान होकर गुजरना पड़ता है। नगर अयुक्त से अपील की है कि वह जल्द से जल्द यहाँ नाली निर्माण का कार्य कराके जल निकासी का कार्य कराएं ताकि यहां के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.