नई दिल्ली, फरवरी 22 -- महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को शाम 4 बजे छुट्टी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों ने अपने मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों को रमजान में शाम 4 बजे तक कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है, जिससे उपवास रखने वाले लोग इफ्तार और नमाज के लिए समय निकाल सकें। अबू आजमी ने इस नीति को अन्य राज्यों के लिए एक अच्छा उदाहरण बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऐसी ही व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। अबू आजमी ने मीडिया से बातचीत में रमजान की खासियतों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रमजान के दौरान मुस्लिम लोग सुबह 4-5 बजे सहर के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.