गढ़वा, मार्च 6 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पवित्र माह -ए- रमजान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र व रमजान अल्लाह ताला का महीना है। उक्त बातें झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कही। उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे 30 दिन यानी ईद का चांद निकलने तक मुसलमानों को रोजा रखना होता है। रोजा सभी मुसलमान महिलाएं, पुरुष एवं नौजवान पर वाजिब है सिर्फ बच्चों और बीमार को छोड़कर। उन्होंने कहा कि रोजा का मतलब सिर्फ भूखे रहना ही नहीं बल्कि भूख प्यास के साथ पूरे जिस्म का भी रोजा रखना है। मतलब की हर बुराई और गुनाह से दूर रहकर रखा गया रोजा अल्लाह कबूल करता है। रमजान के महीने में रोजा रखने का विशेष महत्व है। इस दौरान इबादत के साथ-साथ पांचों वक्त की नमाज और तरावीह की नमाज का भी विशेष स्थान है। रमजान का यह पवित्र महीना रोजे के माध्यम से आत्मसंयम, इबाद...