सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। अरबी के रमजान माह में रोजेदारों ने गुरुवार को पांचवा रोजा रखा। सुबह के वक्त मस्जिदों से सहरी के लिए उठने के लिए हुए ऐलान के बाद लोगों की आंख खुली और उन्होंने सहरी खाकर रोजे की शुरुआत की। दिन की गर्मी में तेज हवा और धूप के बावजूद लोग इबादत में मशगूल रहे। डुमरियागंज कस्बा सहित अन्य इलाकों में रोजा खोलने के बाद रोजेदारों द्वारा सलामती व अमन चैन के लिए दुआ मांगने का सिलसिला जारी है। रोजेदार अपने रब को राजी करने के लिए कुरआन के तिलावत करने में मशगूल हो गए हैं। कुरआन पढ़ने के साथ रोजेदार अल्लाह का जिक्र करने में अपना वक्त गुजार रहे हैं। रोजा इफ्तार पार्टी का भी सिलसिला शुरू हो गया है। डुमरियागंज क्षेत्र के जबजौआ गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें काजी रियाजुल रहमान, अफजल, आबिस, दानिश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.