कौशाम्बी, फरवरी 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पाक माह रमजान में इबादत के साथ इंसानियत की मिसाल भी सामने आई है। कड़ा क्षेत्र में मुख्तार फातिमा फाउंडेशन छगलिया औरैनी की ओर से दर्जनों गांवों के सैकड़ों असहाय, वृद्ध, विधवा और अति गरीब परिवारों को पूरे माह का राशन व रोजे से जुड़ी खाद्य सामग्री घर-घर पहुंचाई जा रही है। फाउंडेशन के प्रबंधक समाजसेवी खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई ने बताया कि रमजान त्याग, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का महीना है। इसलिए सहायता बिना नाम और तस्वीर सार्वजनिक किए दी जा रही है, ताकि किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर मदद के लिए आगे आने की अपील की है। लोगों ने बताया कि लाला भाई अपनी कपड़ा फैक्ट्री के जरिए करीब चार सौ महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर भी बना चुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.