बांका, फरवरी 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। रमजान शुरू होते ही फलों की कीमत आसमान छूने लगी है। जिससे रोजेदारों के इफ्तार की थाली महंगी हो गई है। इस बार इफ्तार की मिठास पर महंगाई की कडवाहट घुल गई है। अधिकांश फलों की कमतों में 10 से 20 रूपये किलो तक की बढोतरी हो गई है। सबसे सस्ता बिकने वाला पपीता, तरबूज, खरबूज व केला तक महंगा मिल रहा है। फल विकेताओं ने बताया कि इस समय वैसा कोई फल नहीं मिल रहा है, जो स्थानीय हो। इस समय स्थानीय उपज कम है और अधिकतर फल बाहर से आ रहे हैं। फिलवक्त यहां आंध्र प्रदेश, मद्रास, महाराष्ट्र और भुसावल जैसे राज्यों से फल मंगाए जा रहे हैं। परिवहन लागत बढने और मांग तेज होने से फलों की कीमतों में उछाल आया है। शहर के फल विक्रेता रवि साह ने बताया कि लोग महंगाई के कारण पपीता व तरबूज की खरीदारी कर रहे हैं। यहां तरबूज आंध्रप्रदेश व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.