आगरा, फरवरी 20 -- शहर और कस्बों में शुक्रवार को पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक के पहले जुमे को नगर की जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां वक्त से पहले ही नमाजी मस्जिदों में पहुंच गए। हफीज और उलेमाओं ने नमाज अदा कराने के साथ रमजान माह के बारे में बातें समझाईं। मुल्क व कौम की तरक्की व अमन की दुआ कराई गई। शुक्रवार को पवित्र माह रमजान का पहला जुमा था। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में विशेष उत्साह था। सुबह से ही लोग नमाज की तैयारियों में लगे हुए थे। दोपहर को जैसे ही मस्जिदों से अजान की आवाज आई तो नमाजियों ने मस्जिदों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया। नमाज पढ़ने के लिए बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी काफी उत्सुक थे। गंजडुंडवारा नगर के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं बान मंडी तिरा...