सीवान, मार्च 3 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। रमजान का पवित्र महीना रविवार को शुरू हुआ। इस पवित्र रमजान महीने में मासूम बच्चे भी इबादत करने में पीछे नहीं हैं। जहां युवा व बड़े इस शुष्क मौसम (गर्मी) में रोजा रखने में हिचक रहे हैं, वहीं मासूम बच्चे रोजा रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं। प्रखंड के हिलसड़ एकावन टोला गांव के डॉ. ताहिर अली की छह वर्षीया पुत्री अबरीश फातमा ने रमजान पहले दिन रोजा रखा है। रोजा शुरू होते हीं मौसम भी गर्म होना शुरू हो गया है। लेकिन इस गर्म मौसम में दोपहर बाद तक उसके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। इसे देख उसके परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं। बच्ची के पिता डॉ. ताहिर अली ने बताया कि बच्ची की उम्र छह वर्ष है इसलिए वह कम से छह दिन रोजा रखने को आमादा है। नन्हीं बच्ची के इस हौसले की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। धूप व गर्मी के बावजूद वह रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.