भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । माह-ए-रमजान की बरकत के साथ शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रोजा-इफ्तार के साथ-साथ ईद की खरीदारी में भी लोग जुट गए हैं। तातारपुर बाजार समेत शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में शीरमाल, बाकरखानी, सेवई, लच्छे, ड्राई फ्रूट, कपड़े, टोपी और इत्र की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रमजान को लेकर बाजारों में शीरमाल 5-6 तरह के उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 10 से 120 रुपये तक है। बाकरखानी भी 50 से 200 रुपये तक के मिल रहे हैं। रमजान को लेकर शीरमाल और बाकरखानी को रोजेदार सहरी में अधिक पसंद करते हैं। दुकानदार मो. शादिक और मो. जाबिर अंसारी ने बताया कि रमजान को लेकर शीरमाल और बाकरखानी की मांग रहती है, इससे रोजेदार सेहरी में इस्तेमाल करते है, जिसकी वजह से डिमांड बढ़ गई है, प्रतिदिन दो से तीन क्विंटल खपत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.