बांका, मार्च 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रमजान का पाक महीना शुरू होते ही बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही दाम में भी इजाफा हो गया है। फलों के दाम बढ़ने से रोजेदारों पर महंगाई का असर पड़ रहा है। इस बार रमजान में अधिकांश फलों की कीमतों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। इससे रोजेदारों का बजट बिगड़ गया है। फल विक्रेता पंकज कुमार साह ,प्रदीप कुमार सूरज कुमार साह की माने तो बाजार में बिकने वाले अधिकांश फल बाहर से आते हैं। जिसके कारण अक्सर ही फलों की कीमत बढ़ी रहती है। लेकिन पर्व व त्योहारों में इसकी कीमतों में और अधिक तेजी आ जाती है। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने रोजेदारों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। फलों में खासकर सेब, केला, अमरूद, अंगूर खजूर पपीता व नारंगी की कीमत 40 से 60 रूपया तक बढ़ गए है। रोजेदार मतीउर रहमान, शफीउर रहमान, हसनैन हसन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.