मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- पवित्र रमजान का चांद नजर आते ही शहर के बाजारों में रौनक छा गई है। बाजार में खजूर से लेकर खजला-फेनी तक की बहार बिखरी नजर आ रही है। मुसलमानों के लिए रोजा इफ्तार सबसे अहम माना जाता है, जिसे पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत के मुताबिक खजूर से खोलना पसंद किया जाता है। रमजान के पवित्र महीने को लेकर बाजार में अजवा, कीमिया गोल्ड, बरारी, कलमी, पिट, मेदजूल, सुखारी समेत दर्जनों किस्मों के विभिन्न देशों से आयातित प्रीमियम खजूर बिक्री के लिए लाई गई है। फल विक्रेता अरशद ने बताया कि खजूर की कीमत 120 रुपये से 1400 रुपये तक की है। साथ ही सेहरी के लिए पारंपरिक व्यंजन खजला और फेनी की मांग भी बढ़ गई है। ये हल्के, कुरकुरे और ऊर्जा से भरपूर पकवान रोजेदारों की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजार में फल, मेवे, शरबत और अन्य सामान की भी खरीदारी तेज हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.