बिजनौर, फरवरी 6 -- नजीबाबाद। मदीना मस्जिद कुरेशियान जलालाबाद में एक जलसे का आयोजन हुआ जिसमे रमजान के फर्ज के बारे मे बताया गया। कारी अल्ताफ की सदारत और कारी इब्नुल हसन की निजामत मे जलसे का आगाज तिलावते कलाम पाक मुफ्ती मोहम्मद जाहिद और नाते पाक कारी इम्तियाज़ और कारी जुनैद ने पढ़ी। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद शाहिद मंसूर पुरी ने कहा कि दुनिया में इंसान बनकर रहो जो इंसानियत को फैलाए वह सबसे बड़ा इंसान है सभी को इंसानियत का पैगाम दो। जो इंसान अपने पड़ोसियों का ख्याल रखे अपने बच्चों का हक अदा करेगा वह आखिरत में जन्नत में जाएगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल भी आज के दौर में जरूरत की चीज बन गई है लेकिन जब मोबाइल की जरूरत पूरी हो जाए जरूरत पूरी करने के बाद मोबाइल को अलग रख दो वरना यह आपको गुमराह की ओर लेकर जाएगा उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से मोबाइल से द...