कौशाम्बी, फरवरी 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। माहे रमजान के मौके पर जहां रोजेदार इबादत और परहेजगारी में मशगूल हैं वहीं कड़ा क्षेत्र में इंसानियत और निस्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली है। एमएफ फाउंडेशन (मुख्तार फातिमा फाउंडेशन) सामाजिक ट्रस्ट छगलिया औरैनी की ओर से कड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवोa के सैकड़ों असहाय, वृद्ध, विधवा और अति गरीब परिवारों का चयन कर उन्हें पूरे रमजान महीने के लिए रोजे से संबंधित खाद्य सामग्री एवं एक माह का राशन किट घर-घर पहुंचाया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रबंधक समाजसेवी खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई ने बताया कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत के साथ-साथ त्याग, सब्र और जरूरतमंदों की मदद का महीना है। ऐसे में उनका प्रयास है कि कोई भी गरीब परिवार सहरी और इफ्तार के समय परेशानी का सामना न करे। इस सेवा कार्य में सब...