अलीगढ़, फरवरी 21 -- बाजार में देशी से लेकर विदेश इत्र की भारी मांग रमजान माह में सुन्नत माना गया है इत्र का लगाना अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रमजान के पवित्र माह में इत्र का विषेश महत्व माना जाता है। मुस्लिम समाज में इत्र लगाना सुन्नत माना गया है। इसके चलते बाजारों में इत्र की भारी मांग है। शहर के पुराने बाजार इत्र की खुशबू से महक रहे हैं। देशी और विदेशी इत्र बाजार में छाए हुए हैं। ऊपर कोट में इत्र विक्रेता फूल ने बताया कि इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब ने कई तरीके की सुन्नतें बताई हैं, जिनमें से एक इत्र लगाना भी है। नमाज पढ़ते समय मुस्लिम समाज के लोग अक्सर इत्र का प्रयोग करते हैं। लेकिन रमजान के महीने की नमाज बहुत ही खास होती है। इस महीने मुस्लिम समाज के लोग खासतौर पर इतरा लगाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह मुस्लिम समाज का पाक मही...