सासाराम, फरवरी 20 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। माह ए रमजान के पाक महीना शुरू होने के साथ ही दूसरे दिन प्रथम जुम्‍मे पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में अक़ीदत के साथ नमाज़ अदा किया गया। सुबह से ही रोजेदार व नमाजी मस्जिदों की ओर रुख करते दिखे। शाही मस्जिद बलिहार, बारून मस्जिद आदि में जुम्‍मे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। नमाज के दौरान पूरा वातावरण इबादत और रूहानी सुकून से भर उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...