दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के पहले जुमे को शहर में रोजेदार नमाजियों का उत्साह चरम पर नजर आया। शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शहर की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों और आसपास के इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। नमाज के दौरान आध्यात्मिक माहौल के बीच रोजेदारों की भीड़ ने शहर की धार्मिक रौनक को और बढ़ा दिया। जुमे की नमाज से पहले बाकरगंज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मंजर कासमी ने रोजे की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्लाम में रोजा अनिवार्य इबादत है। हर मुसलमान पर रोजा रखना उतना ही जरूरी है, जितना नमाज पढ़ना, हज करना और जकात अदा करना। उन्होंने बताया कि अल्लाह ने रोजेदारों को उनकी इबादत का बदला अपने विशेष करम से देने का वादा किया है। इससे रोजे की महानता...