मेरठ, फरवरी 21 -- मवाना। पवित्र माह रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को मवाना की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ जुमे की नमाज अदा कर देश में भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों के बाहर भी नमाजियों की कतारें देखने को मिलीं। शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद कासमी ने बताया कि रमजान माह खुदा की इबादत का पवित्र और बरकतों से भरा महीना है। कहा कि रमजान इंसान को आत्मसंयम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। जुमे की नमाज के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.