मेरठ, फरवरी 21 -- सरधना। शुक्रवार के रमजान के पहले जुमे को मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। दुआ के बाद सभी ने हाथ उठाकर मुल्क में अमनो अमान व आपसी भाईचारा कायम रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआ की। शुक्रवार दोपहर एक बजे से जुमे की नमाज का सिलसिला जारी हुआ। अलग-अलग समय पर मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज से पूर्व उलेमाओं ने तकरीर करते हुए लोगों को रमजान माह की फजीलत बयां की। बताया कि रमजान माह रहमतों, बरकतों और मगफिरत वाला महीना है। हमें इसकी कद्र करनी चाहिए और अधिक से अधिक इबादत करनी चाहिए। नमाज के बाद लोगों ने विश्व शांति, राष्ट्र एकता एवं उन्नति, प्रेम भाईचारा, खुशहाली के लिए दुआ की। सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। अधिकारी भी गश्त करते नजर आए। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर अधिकारिय...