समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर। मुबारक माह रमजान के पहले जुमे में सुहाना मौसम के बीच शुक्रवार को शहर के मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के दौरान लोगों ने परवरदिगार से दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी। हजारों लोग सामूहिक रूप से नमाज के लिए जुटे थे। शहर के जामा मस्जिद, शेख टोली, मस्जिद, काशीपुर स्थित मस्जिद, धरमपुर स्थित मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में अल्लाह के आगे हाथ फैला कर रोजेदारों ने रोजा कबूल करने और गुनाहों को माफ करने की फरियाद की। सामान्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की तादाद ज्यादा थी। सुबह से ही लोग नमाज की तैयारी में जुट गए। बारह बजे दिन से ही मुसलमान भाई अपने-अपने इलाकों की मस्जिदों में पहुंचने लगे। शहर में दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक अलग-अलग मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा ...