फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। जिसमें देश की तरक्की और भाईचारे के लिए खास दुआ हुई। इस दौरान शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। दोपहर एक से दो बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा की गई। दरअसल, मस्जिदों में नमाजियों की सुविधा के लिए अलग-अलग समय तय किए गए, ताकि भीड़ को संभाला जा सके। कई स्थानों पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के जवान तैनात रहे और ट्रैफिक व्यवस्था संभाली गई। नमाजी पहले से ही मस्जिदों में पहुंचने लगे थे, जिससे पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। मौलाना अहमद हुसैन, मौलाना अशरफ ने तकरीर में लोगों से बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छे रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान बरकत और नेकी कमाने का महीना है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। बच्चों और युवाओं में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.