बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक के पाक महीने के पहले जुमा की नमाज पर शुक्रवार को शहर के जामा मस्जिद विशुनीपुर, बड़ी मस्जिद गुदरी बाजार समेत जिले भर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी तादाद में मुस्लिम लोगों ने अदा की। पहली अजान की पुकार सुनकर मुस्लिम लोगों का मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सभी लोगों ने सुन्नतें पढ़ीं। इसके बाद निर्धारित समय पर मस्जिदों के इमाम ने दो रेकात जुमा की नमाज अदा की और अल्लाह से दुआएं मांगी। मुस्लिम लोगों ने करीब चार बजे भोर में सहरी करके छठवां रोजा रखा। रमजान के इस पवित्र महीने मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बढ़ गई है। अलग-अलग निर्धारित समय पर रोजेदारों ने मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की। इसके साथ ही रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की। मस्जिदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.