लखनऊ, फरवरी 20 -- पुराने लखनऊ में देर रात तक रही रौनक, मस्जिदों और घरों में सजे रमजान के दस्तरख्वान लखनऊ, कार्यालय संवाददाता माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। फर्ज नमाजों के साथ नफ्ल नमाज पढ़ी गई। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। माह-ए-रमजान का पहला जुमा व दूसरा रोजा अल्लाह को राजी करने में गुजरा। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद, जामा मस्जिद मुंशी पुलिया समेत शहर की सभी मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। जुमा के नमाज की तैयारी सुबह से शुरू हो गई। लोगों ने गुस्ल किया। साफ सुथरे कपड़े पहने। अजान होने से पहले ही बच्चे, नौजवान व बुजुर्गों ने मस्जिदों की ओर कदम बढ़ाए, ताकि पहली पंक्ति में जगह मिल जाए। तकरीर के बाद मस्जिदों के इमाम ने मिम्बर पर खड़े होकर...