सासाराम, मार्च 8 -- सासाराम/बिक्रमगंज, हिटी। अल्लाह की रजा में रमजान का पहला जुमा शुक्रवार को विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। जिले की छोटी-बड़ी तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। सासाराम शहर में जुमे की नमाज शाही मस्जिद, किला मोहल्ला, नूरनगंज, कबीरगंज, जक्की शहीद, सिविल कोर्ट स्थित मस्जिद, बाग भाई खां, शाहजलालपीर, खिलनगंज, अंसारगंज, सूखा रौजा समेत तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं बिक्रमगंज की छोटी मस्जिद, बड़ी मस्जिद, काश्मीरी मस्जिद, स्टेशन मस्जिद, आमना मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.