जौनपुर, मार्च 16 -- गौराबादशाहपुर। जौनपुर रमजान के मुकद्दस महीने का यह दूसरा अशरा मगफिरत का चल रहा है। ईदगाह के इमाम हाफिज अशहद ने कहा कि यह अशरा बड़ा कीमती है। इस अशरे में अपने गुनाहों की माफी के लिए खूब दुआएं मांगे। हम अपने आमाल का जायजा लें। गलतियों पर निगाह डालें। ताकि आने वाले दिनों में गलतियां व कोताहियां फिर न हों। गुजरा हुआ लम्हा फिर वापस नहीं आयेगा। इसकी फिक्र करते हुए रमजान के मुकद्दस महीने का पूरा पूरा हक अदा करें। वक्त को इबादत में गुजारें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.