साहिबगंज, मार्च 17 -- साहिबगंज। माह-ए-रमजान के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई । मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। हबीबपुर मस्जिद में पेशइमाम हाफिज अब्दुल बारी ने अपनी तकरीर में माह-ए-रमजान के दूसरा अशरा पर रौशनी डालते हुए कुरआन व हदीस की कई अहम जानकारी दी। पेश इमाम साहिब-ए-निसाब पर ज़कात फ़र्ज़ बताते हुए कहा कि अपनी जान-माल का सदका जरूर करें। खास कर इस रकम से अपने आसपास के गरीब-गुरबा की मदद करें,ताकि ईद की खुशी में सभी लोग शामिल हो सके। पेश इमाम ने होली को लेकर खास नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी समुदाय को ठेस पहुंचाना इस्लाम की पहचान नहीं है। नमाज के बाद देश मे अमन व शांति के लिए दुआ की गई। शहर के एलसी रोड मस्जिद, कुलीपाड़ा, बिचला टोला, सकरोगढ, मजहरटोला, एकरा कॉलोनी आदि मस्जिदों में भी जुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.