मधुबनी, फरवरी 19 -- पंडौल। रमजान का पवित्र महीना चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गया है। जैसे ही चांद देखे जाने की पुष्टि हुई, मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई और इबादतों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और रौनक का माहौल देखने को मिल रहा है। सकरी, पंडौल और भगवतीपुर इलाकों में रमजान की शुरुआत के साथ ही बाजारों की चहल-पहल बढ़ गई है। शाम ढलते ही बाजार रोशनी से जगमगा उठते हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। कपड़ों की दुकानों पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नए कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए-नए डिजाइन और ट्रेंडिंग परिधानों का स्टॉक मंगाया है। दर्जी की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग ईद से पहले नए कपड़े सिलवाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.