अलीगढ़, मार्च 24 -- रमजान का पाक माह चल रहा है। इस महीने को रहमतों का समय माना जाता है। रमजान के आखिरी अशरे के साथ लोगों ने ईद की तैयारियां शुरु कर दी हैं। 31 मार्च को ईद है। इससे पहले लोग उसकी तैयारियों में जुटे हैं। शहर के पुराने बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ईद की थाली को विभिन्न पकवानों से सजाया जाएगा। रमजान माह में आखिरी जहन्नुम का अशरा चल रहा है। इसमें खुदा से जहन्नुम की आग से बचने की दुआं की जाती है। मगफिरत कर रहम के लिए हाथ उठाए जाते हैं। इस अशरे के साथ ईद की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। शहर के पुराने बाजार रसलगंज, ऊपर कोट, खैर रोड, जीवनगंढ, भुजपुरा, दोदपुर, मेडिकल रोड, नई बस्ती, आमिर निशा, जमालपुर, शाहजमाल, देहली गेट, रोरावर में ईद की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी हु्ई है। बाजार सेवईयों, शीर-खुरमे के सामान से सजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.