आजमगढ़, मार्च 1 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। चांद देखते ही इस्लाम धर्म का पवित्र महीना रमजान की शुरुआत हो जाएगी। इसी के साथ एशां के वक्त मस्जिदों में तरावीह की नमाज भी अदा की जाएंगी। रमजान की शुरुआत होते ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ भी बढ़ जाती है। अगर शनिवार को चांद दिखाई दिया तो चांद देखते ही रमजान की शुरूआत हो जायेगी। पहला रोजा दो मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। मुस्लिम समुदाय की ओर से रमजान की तैयारी शुरू हो गई है। मस्जिदों को सजाने का काम भी जारी है। घरों में भी लोगों ने रमजान की तैयारियां शुरू कर दी है। निजामाबाद कस्बा निवासी डॉक्टर इरफान अहमद ने बताया कि अल्लाह रोजेदारों को हिम्मत देते हैं। हम लोगों को नबियों और साहाबियों की जिंदगी से सीख लेनी चाहिए। वह जंग के मैदान में रहकर भी रोजे नहीं छोड़ते थे। जावेद अहमद ने बताया कि सहरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.