संभल, फरवरी 17 -- पवित्र माह रमजान की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों और मुस्लिम बहुल इलाकों में रौनक बढ़ गई है। इफ्तार और सेहरी की तैयारियों को लेकर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। बाजारों में खजूर, खजला और फैनी की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। खास तौर पर खजूर की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। दुकानदारों ने विभिन्न किस्मों की खजूर सजाकर रखी हैं। वहीं रमजान में विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली खजला और फैनी की अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। शहर में बड़ी संख्या में लोग घरों और छोटे कारखानों में फैनी तैयार करने का काम करते हैं, जिससे कई परिवारों को रोजगार भी मिलता है। त्योहार को लेकर कपड़ों की दुकानों और टेलरों के यहां भी खासा उत्साह है। कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट और बच्चों के पारंपरिक परिधानों के लिए टेलरों के पास ऑर...