मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- रमज़ानुल मुबारक के मुक़द्दस महीने की आमद अब चंद दिनों की मेहमान है। इसी सिलसिले में क़स्बा पुरक़ाज़ी में दीनी व समाजी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। शहर क़ाज़ी सैयद मुफ़्ती मोहम्मद तनमीक़ साहब की सदारत में उलेमा व इमामों की एक अहम मीटिंग मुनअ़कि़द हुई, जिसमें रमज़ान के दौरान इबादत, निज़ाम-ओ-ज़ब्त और अवामी सहूलतों को बेहतर बनाने पर ग़ौर-ओ-फ़िक्र किया गया। मीटिंग में रमजान माह में बिजली पानी व सफाई पर जोर दिया गया । इस अहम मीटिंग में क़स्बे की मशहूर दीनी शख्सियात और मसाजिद के इमामों ने शिरकत की।इस मौके पर इमाम हाफ़िज़ अब्दुल अज़ीज़ अंसारी, मौलाना सुहैल आलम शम्सी,क़ारी मोहम्मद शाहनवाज़,हाफ़िज़ मोहम्मद इरफ़ान,हाफ़िज़ मोहम्मद शहज़ाद हाफ़िज़ मोहम्मद मुर्तज़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...