बांका, मार्च 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत 12 मार्च से शुरू हो गया है। जो बीसवें रोजे के सूरज डूबने तक रहेगा। इस अशरा में रोजेदार रोजा रखकर अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांग रहे हैं। शिवाजी चौक जामा मस्जिद के मौलाना हाजी मो. मुनीर उद्दीन ने बताया की रमजान माह को तीन हिस्सों में बांटा गया है। जिसमें 1- 10 दिनों के रोजे का पहला अशरा रहमत,11-20 दिनों के रोजे का दूसरा अशरा मगफिरत एवं 21- 30 दिनों के रोजे का तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का होता है। 11 मार्च को पहला अशरा संपन्न होकर बुधवार 12 मार्च से मगफिरत का दूसरा अशरा शुरू हो गया है। इस अशरे में बड़े बूढ़े नौजवान के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रख कर अल्लाह से मगफिरत की दुआ मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि माह रमजान सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.