नवादा, मार्च 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। रमजान मुबारक का चांद शनिवार की शाम को नजर आ गया। चांद की पुष्टि होने पर लोगों ने एक दूसरे को पाक महीने के शुरू होने पर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही पहला रोजा रविवार से शुरू हो जाएगा। जिले भर में शाम से ही लोगों की नजरें आसमान पर टिकी रहीं। चांद की पुष्टि होने की खबर के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को पाक महीने के शुरू होने की सूचना फोन या सोशल मीडिया से देते हुए मुबारकबाद दी। कुछ ऐसा नजारा जिले भर में दिखाई दिया। नेशनल इस्लामिक फेस्टिवल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना अरशद अफजली ने शनिवार को चांद होने की पुष्टि के साथ ही रविवार को पहला रोजा होने का ऐलान कर दिया है। चांद दिखने की रात से ही तरावीह शुरू हो गई है। चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। अधिकतर मस्जिदों में हाफिज पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.