मिर्जापुर, मार्च 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। रमजान के पाक महीने का तीसरा दिन जिले भर में इबादत, सुकून और सामूहिक सौहार्द्र के रंग में रंगा नजर आया। मंगलवार सुबह की सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक पूरा शहर अल्लाह की रहमत और रहमदिली का एहसास कर रहा था। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जबकि घरों में भी कुरआन की तिलावत और दुआओं का सिलसिला जारी रहा। तीसरे रोजे के दौरान गर्मी के बावजूद लोगों ने सुकून और सब्र के साथ अपना दिन गुजारा। रोजेदारों ने अपने कामकाज के साथ इबादत को भी तरजीह दी। दिन में कुरआन की तिलावत और जिक्र-ओ-फिकर में लोग मगन रहे। शाम होते ही इफ्तार की तैयारियां जोरों पर रहीं। सामाजिक संगठनों ने गरीबों के लिए इफ्तार पैकेट वितरित किए। तरावीह की नमाज के लिए भारी संख्या में लोग मस्जिदों की ओर बढ़े। घोड़े शहीद, रमईपट्टी, वासलीगंज समेत शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.