औरंगाबाद, फरवरी 19 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार से रमजान-उल-मुबारक का पवित्र महीना शुरू होते ही मुस्लिम समुदाय में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। रहमतों और बरकतों से भरपूर इस पाक महीने में जहां बड़े रोजा रखकर शाम को इफ्तार कर रहे हैं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भी इबादत में पीछे नहीं हैं। क्षेत्र के कई बच्चों ने भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में हिस्सा लिया और पांचों वक्त की नमाज अदा की। बच्चों में रोजा रखने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से लेकर शाम तक उन्होंने अनुशासन और श्रद्धा के साथ रोजा रखा तथा इबादत में समय बिताया।बताया जाता है कि रमजान का महीना इस्लाम धर्म में रहमत, बरकत और सब्र का महीना माना जाता है। इस दौरान हर बालिग और सक्षम मुसलमान मर्द और औरत पर रोजा रखना फर्ज होता है। इसी कारण ...