मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- माह-ए-रमजान का चांद शनिवार को दिखने के बाद रविवार को दो मार्च को पहला रोजा रखा। चांद दिखने के साथ ही सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। इतना ही नहीं सभी मस्जिदों में रमजान के पूरे महीने होने वाली तरावीह की नमाज की तैयारियां शुरू हो गई है। साफ-सफाई का काम भी पूरा किया जा चुका है। उधर, बाजार में लोग रमजान की तैयारी में इबादत के लिए टोपियां, इत्र सहित अन्य समानों की खरीदारी करते दिखे। रमजान में तरावीह नमाज का बहुत महत्व है। सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज विशेष रूप से अदा की जाती है। ज्यादातर मस्जिदों के लिए हाफिज-ए-कुरआन तय हो चुके हैं। शहर की अधिकांश मस्जिदों में ईशा यानी रात की नमाज आठ बजे होगी। नमाज के फौरान बाद तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।शहर इमाम तनवीर आलम ने बताया कि तरावीह की नमाज सभी के लिए सुन्नत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.