जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर, संवाददाता। पवित्र माह रमजान का चांद बुधवार की शाम दिखने की तस्दीक के साथ ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि जमशेदपुर में चांद प्रत्यक्ष रूप से नजर नहीं आया, लेकिन रांची और इटकी से चांद दिखने की पुष्टि के बाद स्थानीय उलेमाओं ने रमजान शुरू होने का एलान कर दिया। शहर ए काजी मौलाना काजी सऊद आलम ने चांद की तस्दीक करते हुए घोषणा की कि गुरुवार से पहला रोजा रखा जाएगा। इसी के साथ बुधवार रात मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान देश व दुनिया में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। गुरुवार शाम होगा पहला इफ्तार रमजान 2026 के पहले रोजे के साथ ही गुरुवार की शाम पहला इफ्तार किया जाएगा। सेहरी के लिए लोगों ने देर रात तक तैयारी की। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और मस्जिदों में भी विशेष इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.