बेगुसराय, मार्च 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान शनिवार से शुरू हो गया। रमजान का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा रखने वाले व्यक्तियों की अल्लाह द्वारा उसके सभी गुनाहों की माफी दी जाती है। इसलिए प्रत्येक मुसलमान के लिए रमजान का महीना साल का सबसे विशेष माह होता है। रमजान के महीने में जन्नत के दरवाजे खुले रहते हैं। इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार रमजान का महीना खुद पर नियंत्रण एवं संयम रखने का महीना होता है। गरीबों के दुख-दर्द को समझने के लिए रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखने की परंपरा है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमजान के महीने में रोजा रखकर दुनिया में रह रहे गरीबों के दुख-दर्द को महसूस किया जाता है। रोजा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.