कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर। जामा मस्जिद शारदा नगर में सोमवार को रमजान की तैयारी के सिलसिले में उलवा व दानिशवरों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रमजान से पहले मस्जिदों की सफाई, रंगाई-पुताई का काम पूरा कर लिया जाए। नमाजों के वक्त और रोजा इफ्तार के वक्त की जानकारी मस्जिदों में दे दी जाए। नमाज और रोजा से जुड़ी जानकारियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान तालीम को बढ़ावा देने के लिए भी तहरीक चलाई जाएगी। रमजान से हेल्पलाइन जारी की जाएगी। बैठक में शहर काजी मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी, हाजी मोहम्मद सलीस, मौलाना मकबूल आलम निजामी, मौलाना शमशेर आलम, कारी शराफत अली, हाफिज मोहम्मद मुबीन मस्जिद, हाफिज मोहम्मद मोनिस मुशाहिदी, मौलाना सैफुल हशमत उर्फ सानी, सैयद शहंशाह आलम, सैयद अयाज अली एडवोकेट आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.