नई दिल्ली, फरवरी 18 -- राजधानी में बादलों के कारण नहीं दिखा चांद नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी के विभिन्न हिस्सों में चांद नहीं दिखा लेकिन देश के कुछ हिस्सों में चांद दिखने के कारण राजधानी में इन सूचनाओं के आधार पर विभिन्न मस्जिदों से रमजान मुबारक की घोषणा बुधवार शाम को की गई। राजधानी के मुस्लिम बहुल इलाकों में मस्जिदों को काफी सजाया गया है। यही नहीं इसके आस पास के इलाकों में काफी चहल पहल देखी गई। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर बारिश और सामान्य रूप से बादल छाए रहने के कारण चांद नजर नहीं आया। लेकिन कई हिस्सों में चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है। इसलिए पहला रोजा 19 फरवरी यानी बृहस्पतिवार को होगा। मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया हिंद ने एक बयान में बताया कि दिल्ली में आसमान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.