सहारनपुर, फरवरी 20 -- शुक्रवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्वर डॉ रूपेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से मिला। पार्षदों ने दोनों अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर माहे रमजान के मद्देनज़र शहर की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने की मांग की। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि रमज़ान के दौरान सेहरी और इफ्तारी के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि रोजेदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नगर क्षेत्र और 32 गांवों में नियमित पानी की आपूर्ति, विशेष सफाई अभियान, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा सीवरेज की सफाई कराने की मांग उठाई गई। उन्होंने ईदगाह और जामा मस्जिद मार्ग की सफाई व मरम्मत तथा मिगलानी बिल्डिंग पुलिया से आनंद नगर पुलिया होते हुए ईदगाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.