जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर,संवाददाता। पवित्र माह रमजान के पहले जुमा की नमाज शहर भर में मुसलमानों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। इस दौरान मुल्क में अमन और शांति के लिए रोजेदारों ने अल्लाह के सामने दुआ मांगी। शाही अटाला मस्जिद में खेताब करते हुए मौलाना आफाक अहमद ने कहा कि अल्लाह ने रोज़ा हमारे ऊपर इस लिए फर्ज़ किया है कि ताकि हम परहेज़गार बन जाएं। गुनाहों को छोड़ दें। अगर रोज़े की हालत में हम गुनाह करते हैं तो हमारे रोज़े को अल्लाह को कोई ज़रूरत नहीं है। उन्होंने ज़क़ात एवं फितरा के बारे में भी विस्तार से बताया। उसके बाद शाही अटाला मस्जिद में जुमा की नमाज़ मौलाना सबील ने अदा कराई। शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना खुसैमा मुल्ला टोला ने जुमे की नमाज़ अदा कराई उसके पहले उन्होंने बताया की रोज़ेदारों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों, रिश्तेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.