संभल, फरवरी 15 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ ने शनिवार को कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने रमज़ान के दौरान सेहरी और इफ्तार के समय माइक व लाउडस्पीकर लगाने की मांग उठाई। पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खाँ ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। रोजेदारों को सेहरी और इफ्तार के समय सूचना देने के लिए माइक और लाउडस्पीकर की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जिला प्रशासन से मिलकर इस संबंध में समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था और मस्जिदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही होली और रमज़ान के पर्व को देखते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने क...