बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। रबड़ फैक्ट्री की 1300 एकड़ से अधिक भूमि पर कब्जा लेने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल कोर्ट में केस दायर किया है। इस प्रकरण में आठ अक्तूबर को सुनवाई की पहली तारीख है। रबड़ फैक्ट्री की स्थापना के लिए यूपी सरकार ने 60 के दशक में 1382.23 एकड़ जमीन लीज पर दी थी। 15 जुलाई 1999 को फैक्ट्री में उत्पादन बंद हो गया। कर्मचारियों की देनदारी से जुड़े मुकदमे लंबे समय से चल रहे हैं। बीते दिनों जमीन पर कब्जा पाने के लिए जिला प्रशासन ने सिविल कोर्ट में केस दायर किया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन हवाली के यहां अब बुधवार को सुनवाई है। पहली तारीख में सभी पक्षों को नोटिस जारी होने की संभावना है। रबड़ फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन की भी तारीख पर नजर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.