मधेपुरा, दिसम्बर 7 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।संयुक्त कृषि भवन में विश्व मृदा दिवस पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 किसानों के बीच उनके खेत का मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र मधेपुरा के वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तार से बताया। इसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक और फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने खेतों में रसायनिक खाद का उपयोग कम करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और उपयोग के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार जैविक खाद के प्रयोग के बारे में बताया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधेपुरा ने जैविक खेती करने पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.