देवरिया, सितम्बर 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। रबी सीजन में 240 हेक्टेयर में दलहनी, तिलहनी फसलों का प्रदर्शन होगा। इसमें 180 हेक्टेयर में राई, सरसों, 50 हेक्टेयर में मटर और 10 हेक्टेयर में चना का प्रदर्शन किया जायेगा। सरसों के प्रदर्शन को जिले में 20-20 हेक्टेयर का 9 कलस्टर बनाया जायेगा। प्रदर्शन को चयनित किसानों को दलहनी, तिलहनी का मुफ्त बीज दिया जायेगा। रबी में दलहनी, तिलहनी फसलों का प्रदर्शन करने को शासन से लक्ष्य आ गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को प्रदर्शन करने को मुफ्त मटर, चना व राई, सरसों का बीज दिया जायेगा। इसके लिए किसानों का चयन करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। नेशनल मिशन आयल सीड योजना के तहत 180 हेक्टेयर में राई, सरसों का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिए 20-20 हेक्टेयर का 9 कलस्टर बनाया जायेगा। एक जगह पर 20 हेक्टेयर में ...