पटना, अक्टूबर 3 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से वासंतिक (रबी) महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया। मौके पर पर उन्होंने 38 जिलों के लिए एलईडी युक्त प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करेंगे। दरअसल, रबी 2025 की सफलता के लिए रबी महाभियान की शुरुआत की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से रबी मौसम में फसलों के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस महाभियान में सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक और विभाग के सभी कृषि प्रसार कर्मी सम्मलित होंगे। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न उपादानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.