बिहारशरीफ, नवम्बर 12 -- रबी फसल के लिए किसानों के बीच मसूर बीज का वितरण पावापुरी, निज संवाददाता। रबी सीजन में किसानों की मदद के उद्देश्य से बुधवार को पुरी पैक्स गोदाम में 110 किसानों के बीच मसूर बीज का मिनी किट वितरित किया गया। कार्यक्रम एक निजी कंपनी की ओर से कृषि विस्तार केंद्र के सहयोग से आयोजित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मसूर की खेती इस क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल है और यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती है। किसानों को दिए गए मिनी किट में उन्नत किस्म का बीज, दवा और तकनीकी जानकारी शामिल थी। जिससे बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सके। कृषि विशेषज्ञ पप्पू कुमार ने किसानों को समय पर बुवाई, जैविक खाद के उपयोग और रोग नियंत्रण की जानकारी दी। कहा कि मसूर फसल न केवल लाभदायक है, बल्कि भूमि को भी उपजाऊ बनाए रखती है। अगले चरण में तीन सौ किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.