बेगुसराय, जनवरी 21 -- सिंघौल, निज संवाददाता। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कनकनी में कमी आई है। जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक लाख 18 हजार हेक्टेयर में रबी सीजन की विभिन्न फसल गेहूं, मक्का, मटर, सरसों, जौ, चना, मसूर आदि की खेती की गई है। वर्तमान मौसम रबी फसलों के लिए मिलाजुला असर डाल रहा है। गेहूं और सरसों जैसी फसलों के लिए अच्छा है, लेकिन कुछ जगहों पर अधिक तापमान और पाला पड़ने की संभावना से चने और मटर जैसी फसलों पर कीटों का खतरा मंडरा सकता है। रबी फसलों गेहूं, सरसों, चना, जौ के लिए 10-22 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा माना जाता है और वर्तमान में जो स्थिति है जिससे अच्छी उपज हो सकती है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से चने और मटर की जल्दी तैयार हो सकते हैं और इससे उपज घट सकती है। क्योंकि उन्हें दाना भरने के समय अधिक नमी औ...