अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि जिले में रबी फसलों में टॉप/ड्रेसिंग का कार्य समय से करने के चलते किसानों के बीच उर्वरकों की मांग में वृद्धि हो रही है। किसानों द्वारा की जा रही दैनिक औसत खपत के मद्देनजर सहकारिता क्षेत्र की अपेक्षा निजी क्षेत्र में उर्वरक का विक्रय काफी कम है। किसानों को निर्धारित दरों पर उनकी जोत/कृषि भूमि के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराना एवं उर्वरकों की ससमय व्यवस्था कराने, उर्वरकों की बिक्री/वितरण के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग रोकने, ओवररेटिंग, कालाबाजारी तथा तस्करी की सतत निगरानी संग संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग के लिए टीएसपी तथा एनपीके उर्वरकों के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। राजस्व, कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों-अधिकारियों को न्याय पंचायतवार एवं विकास खंडवार नामित किय...