गाजीपुर, अप्रैल 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चितौरा गांव में शासन की मंशा के अनुरूप क्रॉप कटिंग कराकर गेहूं की उत्पादकता की जानकारी ली गई। सोमवार को उपजिलाधिकारी रणविजय सिंह चितौरा गांव में पहुंचे। क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित किए गए किसान लक्षिराम के खेत में ट्राएंगल बनवाकर उतने क्षेत्र से पूरे गेहूं की कटाई कराकर क्रॉपिंग गणना कराई और फिर उसका वजन कराया। इसके पश्चात रिपोर्ट को शासन को भेजा गया। राजस्व टीम ने चयनित किसान के खेत में गेहूं की कटाई और मड़ाई करके उससे प्राप्त गेहूं का वजन कर पैदावार का आंकड़ा निकाला। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फसल की औसत पैदावार निकालने के लिए रबी की फसल सीजन में राजस्व विभाग संग क्रॉप कटिंग कराई गई है। इस दौरान गेहूं के खेत में त्रिभुजाकार आकार में 43.30 वर्ग मीटर एरिया में गेहूं के फसल की क्राप कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.